आगरालीक्स…आगरा में व्यापारी को लाठी डंडों से पीटा. वीडियो हुआ वायरल. पुलिस भी आई एक्शन में
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक जूता व्यापारी को लाठी डंडों से पीटने का मामला सामने आया है. मारपीट का सीसीटीवी वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि जूता व्यापारी अपने निर्माणाधीन घर को देखने आया था, तभी वहीं पर लोगोंने उस पर हमला कर दिया. वीडियो में व्यापारी से मारपीट करने में लड़कियां भी शामिल हैं. व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिला सहित 6 पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
घटना हरीपर्वत के मोहनगढ़ मस्ता की बगीची की है. छत्ता में रहने वाले जितेंद्र भारती जूता व्यापारी हैं और वे यहां पर अपना घर बनवा रहे हैं. बताया जाता है कि जूता व्यापारी जितेंद्र अपना घर देने के लिए आए थे, इस पर यहां पहले से तैयार लोगों ने उसको दोपहिया वाहन से उतरते ही हमला कर दिया. लाठी डंडों से उसे पीटने लगे जिससे उसके चोटें भी आई हैं. भीड़ में शामिल कुछ लड़कियां भी व्यापारी को मार रही हैं. इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.