Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Examinations will be held for admission to classes 6 and 9 in Atal Residential School in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Examinations will be held for admission to classes 6 and 9 in Atal Residential School in Agra…#agranews

334

आगरालीक्स…आगरा में अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए होंगी परीक्षा. मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में, अटल आवासीय विद्यालय कौरई में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 06 व 09 में प्रवेश हेतु, प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने व अन्य कार्यों से संबंधित तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय कौरई में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 06 में 140 (70 छात्र एवं 70 छात्रायें) तथा कक्षा 09 में (70 छात्र एवं 70 छात्रायें) का प्रवेश दिया जाना है, इस हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है, जिसके आवेदन पत्र 11.01.2024 से 31.01.2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

बैठक में बताया गया कि ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका पंजीयन 31.12.2023 को कम से कम 03 वर्ष पूर्व श्रम विभाग में दर्ज है, ऐसे श्रमिकों के अधिकतम 02 बच्चे पात्र होंगे तथा इसके अतिरिक्त कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चे पात्र होंगे, मण्डलायुक्त महोदया ने उपायुक्त श्रम को निर्देर्शित किया कि मण्डल के चारों जनपदों के निर्माण श्रमिक डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर प्रवेश परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने तथा श्रम विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रचार प्रसार कराये जाने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने कोरोना काल में निरश्रित हुए बच्चों को चिन्हित कर महिला कल्याण विभाग से समन्वय कर उनके आवेदन कराये जाने को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक जनपद में न्यूनतम 400 क्षमता के 03 परीक्षा केन्द्रों का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से किया जायेगा तथा परीक्षा हेतु संभावित तिथि 25 फरवरी 2024 निश्चित की गई है। बैठक में मण्डलायुक्त ने मण्डल में कुल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या तलब की, जिसमें बताया गया कि जनपद आगरा में 6551, फिरोजाबाद में 3729, मथुरा में 2243 एवं मैनपुरी में 1309 कुल-13832 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, मण्डलायुक्त महोदया द्वारा कड़ाई से निर्देश दिए गये कि सभी पात्र निर्माण श्रमिकों के बच्चों के आवेदन लिये जायें, कुल रिक्त स्थानों के सापेक्ष 10 गुना आवेदन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त द्वारा अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के बहुमुखी विकास तथा शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ पाठ सहगामी क्रियाओं सम्बन्धी गतिविधि कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय के स्तर का सुविधायुक्त कोई भी विद्यालय नहीं है, उसी स्तर पर उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म शिक्षण, स्पोर्टस, कल्चर, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों की हिस्सेदारी से जोड़े जाने के निर्देश दिए, मण्डलायुक्त ने शैक्षिक गतिविधियों के मूल्यांकन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के निपुन भारत जैसी कोई मूल्यांक सुविधा करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालय हेतु गीजर, एलईडी, स्टेशनरी तथा प्रयोगशाला में साज सज्जा इत्यादि कार्यों को कराये जाने हेतु सहमति प्रदान की गई, बैठक में बताया गया कि निर्माणदायी संस्था से विद्यालय भवन को हैण्डओवर किया जाना है, मण्डलायुक्त ने इस हेतु डीपीआर में दिये सभी बिन्दुओं को पूर्ण करा कर मुख्य विकास अधिकारी से जांच रिपोर्ट के बाद ही हैण्डओवर करने के निर्देश दिए, बैठक में विद्यालय को सीबीएससी बोर्ड की मान्यता की प्रगति आख्या आगामी बैठक में देने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने बैठक में बच्चों का समय से स्वास्थ्य परीक्षण कराने, साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिए। बैठक में मेस मैनेजमेन्ट सर्विसेज, फर्नीचर की आपूर्ति एवं स्थापन, सीसीटीवी एण्ड पब्लिक एड्रेस सिस्टम का स्थापन इत्यादि पर विचार किया गया तथा उचित दिशा निर्देश दिए गये। बैठक में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, उपायुक्त श्रम राकेश द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, शिक्षा आरपी शर्मा तथा सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक व एलईओ मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!