आगरालीक्स…आगरा में परीक्षा परिणाम को लेकर एनएसयूआई ने किया विवि में प्रदर्शन. परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर की नारेबाजी…
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर में आगरा कॉलेज एवं अन्य कॉलेज के सैकड़ों छात्र विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। छात्रों की शिकायत थी कि उनके सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम विगत तीन महीने पूर्व घोषित हो चुका है लेकिन अभी तक उनका परिणाम घोषित नहीं हुआ है। और चौबीस तारीख से परीक्षा भी प्रस्तावित है। और पुनः परीक्षा के फॉर्म भरने की भी आज अंतिम तिथि है।
छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी । परीक्षा नियंत्रक अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। लगभग दो घण्टे के बाद परीक्षा नियंत्रक आये और उन्होंने छात्रों से वार्ता की और आज रात तक सभी का परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया और जिनके परिणाम में त्रुटि है उसे ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष एवं एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों का आधा अधूरा परिणाम जारी किया है जिस से छात्रों को बहुत समस्या हो रही है। छात्र विश्वविद्यालय में भटक रहे है पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। एनएसयूआई आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि इन्ही समस्याओं को लेकर एक सप्ताह पूर्व भी छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया था।लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
मुख्य रूप से विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी,सौरभ सागर सुमित पचौरी, मुकुल, शुभम, राधिका, रतनेश, शिवकुमार, सचिन, स्वेता, बर्षा, कार्तिक, सुमित, खुशी, पंकज एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।