आगरालीक्स …आगरा में दूसरे दिन रोजगार मेला, 10 कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में डीडीयूजीकेवाई योजनान्तर्गत आज 19 जनवरी को रोजगार मेला ब्लॉक अकोला के एस जी पब्लिक स्कूल नगला परमार, अकोला, आगरा में आयोजित किया जाएगा। श्रीवत्स कृष्ण, असिसटेंट कमिश्नर, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों को पूर्ण मनोयोग से अपने भविष्य को संभालने एवं उचित दिशा में अग्रसर होने की अपील की गयी। 10 नियोजकों-सोविट्रोन इन्टीरियर्स प्रा0लि0, यशस्वी गु्रप, डस्की स्टेलियन एडुकेशन, माधवी एन्टरप्राइसेस, यजाकी इण्डिया, दीपक टॉयज़ प्रा0लि0, ए.डी.आइ.एस एन्टरप्राइसिस, रिलायन्स, अकुल मेनपॉवर कन्सलटिंग, ए.के.वी.बी. दस्तक सर्विसिज़ आदि कम्पनीयों द्वारा साक्षात्कार लिए गए।
35 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
इससे पहले गुरुवार 18 जनवरी को आयोजित किए गए रोजगार मेला में अभ्यर्थियों के सापेक्ष विभिन्न कम्पनियो ंमें कुल 183 अभ्यर्थियों का चयन किया गया एंव मेले में रोजगार प्राप्त 35 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गए।