आगरालीक्स …आगरा में जमीन कब्जाने में बिल्डर कमल चौधरी और पुरुषोत्तम पहलवान फरार हैं, आज इन दोनों पर इनाम घोषित किया जाएगा।
आगरा के बोदला रोड पर बेनारा फैक्ट्री के पास चार बीघा जमीन कब्जाने के लिए केयरटेकर रवि कुशवाह और उसके परिवार पर दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने के मामले में तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी, बेटी धीरू चौधरी, पुरुषोत्तम पहलवान सहित 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दारोगा जितेंद्र कुमार को जेल भेज दिया। लेकिन बिल्डर कमल चौधरी और पुरुषोत्तम पहलवान पकड़ में नहीं आए हैं।
गैर जमानती वारंट के लिए दिया प्रार्थना पत्र
बिल्डर कमल चौधरी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल के गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। साथ ही डीसीपी सिटी सूरज राय ने एसओ जगदीशपुरा से बिल्डर कमल चौधरी और पुरुषोत्तम खंडेलवाल को अरेस्ट करने पर इनाम घोषित करने की रिपोर्ट मांगी है, आज इनाम घोषित हो सकता है।