आगरालीक्स…. आगरा में जमीन कब्जाने के मामले में अरेस्ट किए गए पुरुषोत्तम पहलवान ने कहा पुलिस और बिल्डर के बीच हुई थी डील। राजनैतिक घराने से जुड़े चर्चित ने कराई थी डील। जमीन पर गरीबों के बनाए जाएं मकान। 10 हजार के इनामी बिल्डर कमल चौधरी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी पुलिस।
आगरा में बोदला मार्ग पर बैनारा फैक्ट्री के पास चार बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए चौकीदार रवि कुशवाह और उसके परिवार पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में तीसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार, अमित अग्रवाल को जेल भेज दिया था। पुलिस ने शनिवार को मलका चबूतरा शाहगंज निवासी पुरुषोत्तम पहलवान को भी जेल भेज दिया।
पुरुषोत्तम पहलवान बोला, दबंगई से कराया कब्जा
पुलिस पूछताछ में पुरुषोत्तम पहलवान ने बताया कि बिल्डर कमल चौधरी से उसकी दोस्ती है, उसका दोस्त बिल्डर किशोर बघेल है, देवेंद्र बघेल ही उसे विवादित जमीन पर लेकर गया था। एक चर्चित ने पूरी डील कराई थी, वह थाना प्रभारियों का तबादला कराता है और उसी ने एसओ जगदीशपुरा को चार्ज दिलवाया था। किशोर बघेल रवि कुशवाह और उसके परिवार का सामान ट्रैक्टर ट्रोली में भरवाकर ले गया था उस समय बिल्डर कमल चौधरी गाड़ी से आया था उसके साथ आधा दर्जन लोग थे।
जमीन पर बनें गरीबों के आवास
इस मामले में सांसद राजकुमार चाहर ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मांग की है कि विवादित जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएं।