आगरालीक्स…आगरा में कल नहीं मिलेगी शराब. मांस मछली की बिक्री भी पूरी तरह से रहेगी बंद. जारी हुए आदेश
22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे प्रदेश में नियम जारी किए गए हैं. शराब की बिक्री को पूरी तरह से रोकी जाएगी. आगरा सहित प्रदेशभर की सभी शराब, बियर, भांग की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. इस दौरान बार भी बंद रहेंगे. वहीं मांस मछली के विक्रय को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है.
अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्रांक 218/37-1-2024 दिनांक 17-01-2024 द्वारा प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेश में मांस-मछली के विक्रय को पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के अनुपालन में जनपद आगरा में दिनांक 22-01-2024 को मांस-मछली के विक्रय पूर्णतया प्रतिबन्धित किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।