आगरालीक्स…आगरा में हाई अलर्ट. स्टेशनों, बस अड्डों सहित बाजारों और हाइवे पर भी चेकिंग
अयोध्या में कल होने जा रहे भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक ओर जहां उत्साह का माहौल् बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बाजारों और हाइवे पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध लोगों को देखा जा रहा है. शहर भर में चौकसी बरतने के साथ ही सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है- खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं.
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय खुद कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने कैन्ट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इधर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और जीआरपी भी अलर्ट मोड़ पर है. ट्रेनों में सघन चेकिंग कराई जा रही है. यात्रियों के सामानों की तलाशी के साथ ही हर संदिग्ध पर पैनी निगाह रखी जा रही है. बस अड्डों और शहर के सघन इलाकों, मंदिरों के आसपास और स्मारकों पर भी खुफिया निगाहें सजग हैं. खुफिया कैमरों के साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है.