आगरालीक्स…आगरा पूरे यूपी में सबसे ठंडा. 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान. मौसम विभाग का अलर्ट-24 जनवरी तक ऐसा रहने वाला है मौसम…
आगरा शीतलहर और गलन से बुरी तरह कांप रहा है. ठंड ने पूरे आगरा की कंपकंपी छुड़ा रखी है. ठंड के मारे लोगों का हाल बेहाल है और पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है. आज सुबह आगरा का न्यूनतमत तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि पूरे प्रदेशभर में सबसे कम दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन का तापमान बढ़ा है और इसका कारण रहा आज निकली धूप. आज सुबह ताजनगरी कोहरे के आगोश में समाई रही. कई जगह तो दृश्यता न के बराबर रही. हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य की किरणाों ने अपनी लालिमा बिखेरना शुरू किया जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. लेकिन इसके बाद भी ठंडी हवाएं चलती रहीं. शाम 4 बजे के बाद मौसम फिर से गलनभरा हो गया.
मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी तक आगरा में घना यानी अत्यधिक घना कोहरा के साथ शीतलहर चलने की संभावना है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. फिलहाल तो लोगों को सर्दी से राहत मिलने के बहुत कम ही आसार हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/01/24) 18.3
Departure from Normal(oC) -5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/01/24) 4.1
Departure from Normal(oC) 0
