आगरालीक्स …आगरा में कोहरा बूंद बनकर टपक रहा है, सुबह कुछ देर के लिए ही बाहर निकलने पर लोग भीग रहे हैं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सुबह से ही कोहरा है और शीतलहर चल रही है। सुबह का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में कोहरा छाया रहेगा, अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचेगा।
तीन दिन तक सर्दी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन दिन तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। 25 जनवरी तक घने कोहरे के साथ ही कोल्ड डे कंडीशन का पूर्वानुमान है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
23-Jan 5.0 16.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
24-Jan 6.0 17.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
25-Jan 6.0 17.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
26-Jan 7.0 18.0 Shallow Fog
27-Jan 7.0 18.0 Fog or Mist
28-Jan 7.0 18.0 Fog or Mist