अयोध्यालीक्स …..अयोध्या में पहले दिन रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी जबरदस्त भीड़, रात से लाइन में लगे श्रद्धालु, दर्शन और आरती का समय जानें, वीडियो के लिए करें क्लिक।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार से श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हो गए। सोमवार रात से ही श्रद्धालु दर्शन करने के लिए लाइन में लग गए। सुबह सात बजे से दर्शन शुरू हुए, दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्कामुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए।
दर्शन के लिए नौ घंटे खुलेगा मंदिर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट की मुताबिक, मंदिर के दर्शन सुबह सात से 11.30 बजे तक होंगे। के बाद पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक दर्शन होंगे।
रामोपासना के तहत पूजा
रामलला की पूजा के लिए रामोपासना संहिता बनाई गई है। इसके तहत सुबह तीन बजे से पूजन और श्रंगार की तैयारी होगी, सुबह चार बजे रामलला को जगाया जाएगा, रामलला को हर घंटे फल और दूध का भोग लगेगा।
आरती के लिए करानी होगी बुकिंग
मंगला आरती सुबह 3.30 बजे से होगी और श्रंगार आरती सुबह 6.30 बजे तक होगी। भोग आरती दोपहर 12 बजे और संध्या आरती शाम 7.30 बजे से होगी।
ये है समय
मंगला आरती सुबह 3.30 बजे
श्रंगार आरती सुबह 6.30 बजे
सुबह दर्शन सात बजे से 11.30 बजे तक
संध्या दर्शन दोपहर दो बजे से शाम सात बजे