आगरालीक्स…. यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा में आगरा की श्रुति माहेश्वरी ने मारी बाजी, बिना कोचिंग के एमए की पढ़ाई करते हुए सफलता हासिल की, जानें इनके बारे में।
आगरा के भगवान टाॅकीज के पास स्थित सीताकुंज काॅलोनी की रहने वाली श्रुति माहेश्वरी के पिता प्रदीप माहेश्वरी कारोबारी हैं और मां नीतू माहेश्वरी हाउस वाइफ हैं। श्रुति माहेश्वरी ने 2023 में सेंट जोंस काॅलेज से एमए किया है, वे बीए करने के बाद से ही तैयारी कर रही थी।
टैक्स असिस्टेंट आफिसर की श्रेणी में छठवीं रैंक
पीसीएस में श्रुति माहेश्वरी की टैक्स असिस्टेंट आफिसर की श्रेणी में छठवीं रैंक प्राप्त की है। यह उनका तीसरा प्रयास था, इससे पहले उन्होंने 2021 में पीसीएस की परीक्षा दी थी लेकिन प्री भी पास नहीं कर पाई थी।
कोचिंग नहीं गई, करती रहीं प्रयास
श्रुति माहेश्वरी ने 2021 में पहली बार परीक्षा दी, प्री भी पास नहीं कर सकी लेकिन कोचिंग नहीं गई। सेंट जोंस काॅलेज से बीए करने के बाद एमए में प्रवेश लिया, एमए के लिहाज से पीसीएस के लिए उन्होंने राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय चुने। दूसरे प्रयास में मेन्स में सफल नहीं हो पाई और अब तीसरे प्रयास में छठवीं रैंक आई है।