आगरालीक्स आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए सबसे ज्यादा किस विधानसभा में मतदाता हैं, नए आंकड़े जारी, बताएं सबसे ज्यादा और सबसे कम किस विधानसभा में हैं मतदाता।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद नए आंकड़े जारी किए हैं। मतदाताओं के नाम हटाने के साथ ही नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। आगरा में 34 लाख मतदाता थे, अब मतदाताओं की संख्या 35.36 लाख हो गई है।
सबसे ज्यादा आगरा छावनी और सबसे कम फतेहाबाद में मतदाता
आगरा में नौ विधानसभा हैं, इसमें सबसे ज्यादा मतदाता आगरा छावनी में और सबसे कम मतदाता फतेहाबाद विधानसभा में हैं। जिले में 149 ट्रांसजेंडर हैं।
नौ विधानसभा में मतदाता, विधायक
आगरा छावनी 471687, डाॅ. जीएस धर्मेश भाजपा
एत्मादपुर 460898 डाॅ. धर्मपाल सिंह, भाजपा
आगरा उत्तर 444452 पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
आगरा ग्रामीण 441003, बेबीरानी मौर्य, भाजपा
आगरा दक्षिण 368287 योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा
फतेहपुर सीकरी 360981 चैधरी बाबूलाल, भाजपा
बाह 335017 पक्षालिका सिंह, भाजपा
खेरागढ़ 333653 भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा
फतेहाबाद 320094 छोटेलाल वर्मा, भाजपा
कुल मातदाता- 3536072
ट्रांसजेंडर -149
महिला -1624032
पुरुष -1911891