आगरालीक्स ….रामलला प्राण प्रतिष्ठा से आगरा में इस बाजार में जबरदस्त बिक्री, आने वाले समय में एक और सेक्टर में आएगा बूम, जानें।
आगरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही जगह जगह राम सीता की मूर्ति लगाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हैं। इससे आगरा में मूर्ति कला के क्षेत्र में बाजार में बूम आने वाला है, आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर तमाम मूर्ति के बड़े शोरूम हैं । राम और सीता के साथ ही हनुमान की मूर्ति के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
रामायण, सुंदरकांड के पाठ बढ़े
इसके साथ ही दोबारा से रामायण पाठ शुरू हो गया है, सुंदरकांड का पाठ भव्यता के साथ किया जा रहा है। इससे स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा, इस सेक्टर को भी अच्छी उम्मीद है।
भंडारा और बैंड बाजा बाजार भी खूब चमका
रामलला प्राण प्रतिष्ठा से बैंड बाजार और भंडारा बाजार भी खूब चमका। इस बाजार में भी जबरदस्त बुकिंग हुई है और आने वाले दिनों में अच्छी बुकिंग की उम्मीद है।
ट्रेवल एजेंसी के लिए अच्छा समय
अब आगरा से भी तमाम लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। इससे ट्रेवल एजेंसियों के लिए अच्छा समय आने वाला है और बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं।