आगरालीक्स…रोटरी क्लब ग्रेस ने जानी हाथियों की स्थिति. हाथियों के संरक्षण, संवर्धन के लिए दी सहयोग राशि
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस के पदाधिकारियों ने वन्य जीव संरक्षण और हाथियों की स्थिति और अच्छे से जानने के लिए मथुरा में वाइल्ड लजाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र का दौरा किया। हाथियों से मुलाकात की। यह दौरा वन्य जीव संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी स्थिति में सुधार के लिए सार्थक कदम साबित हुआ। क्लब की ओर से हाथियों के संरक्षण, संवर्धन के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई।
क्लब की सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी होर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। क्लब कीं अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा, सचिव शीनू कोहली, रजनी लूथरा, डॉ परिणीता बंसल, अनुपमा बोहरा, रूनु दत्ता, स्वाति अग्रवाल, मीनाक्षी मोहन, रूचि अग्रवाल आदि ने हाथियों के रहन-सहन, उनके रखरखाव के बारे में नजदीकी से जाना। वहीं संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. जयदीप मल्होत्रा और संस्थापक सचिव अशु मित्तल ने हाथियों के प्रति दुव्र्यवहार को लेकर रोष प्रकट किया।