आगरालीक्स… आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एबीवीपी के पदाधिकारी, छात्र और कर्मचारियों के बीच मारपीट, लाठी डंडे चले, एक कर्मचारी अरेस्ट, छह नामजद सहित 20 अज्ञात कर्मचारियों पर मुकदमा। वीडियो के लिए क्लिक करें
एबीवीपी के राष्र्टीय कला मंच के प्रांत संयोजक प्रशांत यादव आगरा कालेज के एलएलबी थर्ड ईयर के छात्र हैं उनकी अंकतालिका गुम हो गई थी। बुधवार दोपहर में अंकतालिका लेने के लिए अपने साथी योंगेद्र बर्मा के साथ विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर स्थित परीक्षा विभाग में पहुंचे। आरोप है कि तीन घंटे इंतजार के बाद भी अंकतालिका नहीं दी, परीक्षा विभाग में लाॅ के पटल पर तैनात कर्मचारी आशीष से प्रशांत यादव का विवाद हो गया। मारपीट होने पर अन्य कर्मचारी आ गए, आरोप है कि कर्मचारियेां ने प्रशांत यादव, योगेंद्र वर्मा और अलीगढ़ से आए छात्र जुबैर के साथ मारपीट की। डंडे से पीटा, कर्मचारियों का कहना है कि छात्रों ने कर्मचारियों को डंडे से पीटा। कर्मचारियों द्वारा छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
एक कर्मचारी अरेस्ट, मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना हरीपर्वत में प्रशांत यादव की तहरीर पर कर्मचारी आशीष, कर्मचारी नेता आनंद टाइटलर, विशाल दीप, निखिल चैधरी, गार्ड अमित चैधरी, आशू सहित 20 अज्ञात पर बलवा, मारपीट, 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्मचारी आशीष को अरेस्ट कर लिया है।