आगरालीक्स ….आगरा में हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाश गजनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में गोली लगी।
आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी क्षेत्र में हत्या के मामले में बदमाश गुलफाम उर्फ गजनी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गजनी फरार चल रहा था, शुक्रवार देर रात पुलिस की ट्रांस यमुना काॅलोनी क्षेत्र में बदमाश गजनी से मुठभेड़ हो गई।
पैर में लगी गोली
बदमाश गजनी के पैर में गोली लगी है उसे एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।