आगरालीक्स …आगरा में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है, मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 29 जनवरी को जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण होगा।
लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आरक्षित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इन्हें अब प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सूरसदन में प्रशिक्षण
जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आरक्षित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण सूरसदन में 29 जनवरी को होगा, दोपहर दो बजे से प्रशिाण दिया जाएगा।