आगरालीक्स ….आगरा नगर निगम ने रैबीज मुक्त शहर के लिए अभियान शुरू किया, छह टीमें गठित, कुत्तों के टीमें लगाएंगी एंटी रैबीज वैक्सीन, आपके क्षेत्र में कब लगगी वैक्सीन जानें।
एंटी रैबीज फ्री आगरा के लिए गणतंत्र दिवस से अभियान शुरू किया गया है, इसके लिए 30 कर्मचारियों की छह टीमे हैं, इसमें नेपाल के भी 10 लोग शामिल हैं। टीम द्वारा तीन साल में 80 हजार कुत्तों के एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाएगी इसके साथ ही नसबंदी भी की जाएगी।
हर रोज 250 कुत्तों के वैक्सीन
अभियान के तहत हर रोज 250 कुत्तों को वैक्सीन लगाई जाएगी, इसके लिए छह टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें कुत्तों के वैक्सीन लगाएंगी।
हरीपर्वत क्षेत्र से शुरू किया गया अभियान
नगर निगम ने हरीपर्वत क्षेत्र से अभियान शुरू किया है। एक एक क्षेत्र को रैबीज मुक्त बनाया जाएगा। वहीं, जिस क्षेत्र से कुत्ते के पागल होने की शिकायत मिलेगी उस क्षेत्र को प्राथमिकता पर लेते हुए वैक्सीन लगाई जाएंगी।