आगरालीक्स…आकाश आर्थोसिटी में हैल्थ कैंप एक फरवरी को, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं, डॉक्टर देखेंगे और जांचें भी होंगी रियायती दर पर, करें संपर्क 8800015904
आगरा में सिकंदरा स्थित आकाश अर्थोसिटी बोन एंड ज्वाइंट हॉस्पिटल में एक फरवरी को वृहद स्तरीय हेल्थ कैंप आयोजित होने जा रहा है। सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक चलने वाले शिविर में अस्थि रोग, फिजियोथैरेपी और आहार विशेषज्ञ के साथ ही जनरल फिजीशियन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में पंजीकरण का शुल्क महज 500 रूपये रखा गया है, जिसमें आवश्यकता होने पर एक्सरे, बोन डेंसिटी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, सीबीसी, यूरिक एसिड, टीएसएच आदि जांचों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा रक्त की अन्य जांचों पर भी 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। शिविर का लाभ उठाने और अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0562—6138888 और 8800015904 पर संपर्क कर सकते हैं।
