Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: People were shocked to see a huge 8 feet long crocodile. Wildlife SOS did the rescue…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: People were shocked to see a huge 8 feet long crocodile. Wildlife SOS did the rescue…#agranews

217

आगरालीक्स…8 फुट लंबा विशाल मगरमच्छ देख लोगों के उड़ गए होश. वाइल्ड लाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू

देर रात चलाए गए संयुक्त अभियान में, वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने फिरोजाबाद के उड़ेसर गजाधर सिंह गांव से 8 फुट लंबे मगरमच्छ को सफलतापूर्वक बचाया। वन अधिकारियों के साथ निर्बाध रूप से काम करते हुए, एनजीओ की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने विशाल मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ा और बाद में उसे प्राकर्तिक आवास में वापस छोड़ दिया। बचाव अभियान तब शुरू हुआ जब ग्रामीणों ने देर शाम को एक विशाल मगरमच्छ के देखे जाने की सूचना दी और तुरंत उत्तर प्रदेश वन विभाग से संपर्क किया। तत्कालीन, वन विभाग ने इसकी जानकारी और सहायता के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस से संपर्क साधा। एनजीओ की तीन सदस्यी रेस्क्यू टीम ने समय बर्बाद ना करते हुए स्थान पर पहुचने के लिए तुरंत रवाना हो गई।

रैपिड रिस्पांस यूनिट ने सावधानी से पिंजरे का उपयोग करते हुए मगरमच्छ को पकड़ा, जो एक खेत में पाया गया था। मगरमच्छ के स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए साइट पर ही चिकित्सा परीक्षण किया गया। स्वास्थ उचित पाए जाने पर, जिस मगरमच्छ को देर रात पकड़ा था, उसे सर्दियों में अत्यधिक कोहरे और ठंड होने के कारण, दिन के उजाले में वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

आशीष कुमार, वनक्षेत्राधिकारी, जसराना ने कहा, “यह बचाव अभियान आपात स्थिति में फसे वन्यजीवों को बचाने के महत्व को रेखांकित करता है। वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग के समन्वित प्रयास संकटग्रस्त वन्यजीवों की सहायता में एक सकारात्मक पहल पर प्रकाश डालता हैं।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने बताया, “वाइल्डलाइफ एसओएस सक्रिय रूप से लोगों में जागरूकता बढाने और वन्यजीवों के साथ शांतिपूर्वक तरीके से सह-अस्तित्व के महत्व के बारे में समुदायों को शिक्षित करता रहा है। यह सफल मगरमच्छ बचाव ऑपरेशन स्थानीय लोगों और निवासी ग्रामीणों के बीच बढ़ती जागरूकता और इस तरह की पहल के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। “

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा, “बचाव अभियान मानव-मगरमच्छ संघर्ष को कम करने में सक्रिय हस्तक्षेप के मूल्य पर प्रकाश डालता है। ऐसी स्थितियों को तुरंत संबोधित करके, हम न केवल स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि इन अविश्वसनीय सरीसृपों के प्राकृतिक आवासों की भी रक्षा करते हैं।”

मगर क्रोकोडाइल जिसे मार्श क्रोकोडाइल के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप, श्रीलंका, बर्मा, पाकिस्तान और ईरान के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। यह आमतौर पर मीठे पानी जैसे नदी, झील, पहाड़ी झरने, तालाब और मानव निर्मित जलाशयों में पाया जाता है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!