आगरालीक्स…आगरा में बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जताई संभावना आज रात को और कल हो सकती है बारिश, घना कोहरा भी छाएगा. जानें आज का तापमान और पूर्वानुमान
आगरा में मौसम सामान्य हो रहा है और ठंड से राहत लोगों को मिल रही है लेकिन दो दिन से दिन में चल रही हवाओं के कारण मौसम फिर से बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनसुार आज रात को या कल आगरा में बारिश हो सकती है. एक दो स्पैल में बरसात होगी. इससे तापमान में तो कोई खास असर नहीं होगा लेकिन हवाएं चलने से सर्दी का बहुत असर हो सकता है. इसके अगले दिन दो फरवरी को घना कोहरा छाने के भी संकेत हैं.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. आज भी दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/01/24) 24.1
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/01/24) 10.0
Departure from Normal(oC) –