आगरालीक्स… आगरा में आधी रात में गोदाम में आग ने बिकराल रूप ले लिया, एक दर्जन घरों में दरार आ गई, लोग घरों से बाहर निकल आए, देर रात तक स्थानीय लोग दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।
आवास विकास सेक्टर-7 में माधव पैलेस के सामने एक बड़ा प्लॉट है। सटरिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति ने गोदाम बना रखा है। गोदाम में बांस-बल्लियां सहित अन्य सामान रखा था। गोदाम के आसपास मकान बने हुए हैं। शनिवार रात करीब 1:30 बजे गोदाम में आग लग गई, अचानक गोदाम से लपटें उठने लगी। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग बढ़ती देख आसपास के घर खाली हो गए। छतों पर रखीं टंकियों से पानी लेकर आग को काबू करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दमकल की एक गाड़ी पहुंच गई। कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया, लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुईं। दमकल की दो गाड़ियां और पहुंची।
Leave a comment