आगरालीक्स ….करोडपति वृद्ध मां बाप की आंखों में आंसू हैं, वे अपने बेटों से परेशान हैं, पॉश कॉलोनी की कोठी, दो दुकानें छोडकर मां बाप वृद्ध आश्रम आ गए हैं।
सात अप्रैल को सिकंदरा स्थित राम लाल वृद्ध आश्रम में कमला नगर अलका कुंज निवासी ओम प्रकाश 78 अपनी पत्नी राज कुमारी दंपति ने शरण ली। बताया कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी रावतपाड़ा और दिल्ली गेट पर दुकान और कमला नगर में बड़ी कोठी है। तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा रावतपाड़ा की दुकान चलाता है और दोनों बेटे दिल्ली गेट की दुकान पर बैठते हैं। दोनों छोटे बेटों ने दुकान कब्जा कर ली और अब मकान से भी निकाल रहे हैं। पंचायत में समझौता होने के बाद भी उन्हें गुजारा भत्ता के छह हजार प्रतिमाह नहीं दिए। 25 मार्च को हथियार बंद साथियों को बुलाया और धमकाया और मारापीटा था। जान बचा कर वे आश्रम पहुंच गए थे। आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि दोनों छोटे बेटों ने लिख कर अपना पक्ष दिया है कि बड़े भाई की बातों में आकर खुद किए समझौते पर भी कायम नहीं रह रहे हैं। उन्होंने मारपीट नही की है। बेवजह बदनाम कर रहे हैं।
Leave a comment