आगरालीक्स …यूपी बजट में आगरा मेट्रो को 346 करोड़ रुपये, मेट्रो के काम में और आएगी तेजी, मार्च से छह किलोमीटर में दौड़ेगी मेट्रो, वीडियो देखें।
सोमवार को यूपी का बजट पेश किया गया। इसमें आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़ रुपये दिए गए है, आगरा मेट्रो के दो कॉरिडोर बन रहे हैं। पहले चरण में आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन के साथ ही एलिवेटेड ट्रैक भी है। छह किलोमीटर में मेट्रो स्टेशन और ट्रैक बन चुका है, इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है। मार्च से छह किलोमीटर में आगरा मेट्रो चलने लगेगी। इसके बाद मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से सिकंदरा तक काम की गति को और तेज किया जाएगा।
आगरा मेट्रो को मिला 346 करोड़ रुपये का बजट
आगरा मेट्रो को यूपी बजट में 346 करोड़ रुपये का बजट और मिल गया है, इससे आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर का काम तेज हो जाएगा। इसके बाद दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक तैयार किया जाएगा।
Line : 1 Taj East Gate to Sikandra
Number of Stations: 14
Station Names: Sikandra, Guru Ka Taal, ISBT, Shastri Nagar (future), RBS College, Raja Ki Mandi, St. John’s (Agra University), Medical College, Jama Masjid, Agra Fort, Taj Mahal (Purani Mandi), Fatehabad Road, Basai & Taj East Gate
Line-2: Agra Cantt. – Kalindi Vihar
Length: 15.40 km
Type: Elevated
Depot: Kalindi Vihar (11.9 hectares)
Number of Stations: 15
Station Names: Agra Cantt., Sultanpura, Sadar Bazaar, Pratap Pura (future), Collectorate, Subhash Park, St. John’s (Agra University), Hariparvat Chauraha, Sanjay Place, MG Road, Sultanganj Crossing, Kamla Nagar, Rambagh, Foundary Nagar, Mandi Samiti (Agra Mandi) & Kalindi Vihar