आगरालीक्स ….आगरा पुलिस को रुस की महिला पर्यटक ने फोन किया, 800 डॉलर और 500 यूरो होटल से गायब हो गए हैं। पुलिस ने महिला पर्यटक को उसके रुपये ढूंढ कर दिए, देखे वीडियो
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में रुसी महिला पर्यटक ने आनलाइन होटल बुक कराया था लेकिन उसे रुम नहीं मिला। पुलिस ने महिला पर्यटक को रुपये वापस कराए और दूसरे होटल में ठहरा दिया। यहां उसके 800 डॉलर और 500 युरो, एक लाख रुपये से अधिक गायब हो गए, उन्होंने पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने ढूंढे रुपये
रूसी महिला पर्यटक की सूचना पर हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने करीब एक घंटे तक होटल में तलाश की, रूसी महिला पर्यटक के रुपये मिल गए, पर्यटक को अपने रुपये वापस मिलने पर पुलिस को धन्यवाद दिया।