आगरालीक्स…आगरा में दूल्हा और बारातियों ने डॉक्टर को पीटा, गाल पर थप्पड़ मारे, देखें वीडियो में डॉक्टर को किस तरह खींच रहे दूल्हा और भीड़
आगरा में आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे एक डॉक्टर को बारात से रास्ता मांगना उस वक्त भारी पड़ गया जब दूल्हे ने बग्गी से उतरकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर का आरोप है कि पहले दूल्हे के पिता ने रौब गांठने की कोशिश की, फिर दूल्हे ने भी बग्गी से उतरकर गाल पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। इस घटना का एक वीडियो भी है जिसमें भीड़ डॉक्टर से खींचतान करती दिख रही है।
नूरी गेट के पास डॉ. दीपक बंसल का घर है। डॉ. बंसल के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे वे परिवार के साथ डिनर करके वापस घर लौट रहे थे। उनके पास उनकी पत्नी भी थीं। जिला महिला अस्पताल मार्ग पर एक बारात जा रही थी। डॉ. बंसल ने अपनी गाड़ी एसएन मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से निकाल ली। जब तक वे नूरी दरवाजे पर आए बारात वहां भी पहुंच चुकी थी। बारात को शिवम वाटिका जाना था। बाराती वाटिका के बारह डांस कर रहे थे। आधे घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद डॉ. बंसल ने बारातियों से वाटिका के अंदर जाकर डांस करने को कहा। बाराती नहीं माने।
डॉ. बंसल का आरोप है कि दूल्हे के पिता आकर रौब गांठने लगे। उनसे बहस शुरू हो गई। दूल्हा भी बग्घी से उतर आया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। बाराती उन्हें बगल की एक गली में खींचकर ले गए। वमहां मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए। चश्मा तोड़ दिया और हीरे की अंगूठी भी छीन ली। कार में उनकी पत्नी भी थीं। वे भाग कर बचाने आईं। आस—पास के लोगों ने बीच बचाव किया। डॉ. बंसल ने तहरीर दी है।