आगरालीक्स ….
आगरालीक्स आगरा की पॉश कॉलोनी में पुलिस का छापा, कोठी में जुआ खेल रहे जिम ट्रेनर सहित 11 अरेस्ट, जुआ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता से किराए पर ली थी कोठी।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के अनुसार, आलोक नगर, जगदीशपुरा में एक कोठी में लोगों के आने जाने और जुआ खेलने की सूचना मिली थी, सोमवार शाम को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे जुआरी भागने लगे, पुलिस ने मौके से 11 जुआरियों को पकड़ लिया, इनके पास से एक लाख से अधिक कैश, कार, एक्टिवा के साथ ही ताश जब्त किए गए हैं।
जिम ट्रेनर और सर्राफा कारोबारी के यहां काम करने वाले कर्मचारी
जिम ट्रेनर शाहरुख के साथ ही अमित अग्रवाल, मेहरान, मनीष, अल्पित, अमित सिंह, बाबी उर्फ श्री भगवान, पंकज, हरिओम वर्मा, ललितेश, दीपू को अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जुआ खेल रहे जुआरी सर्राफा कारोबारी के यहां काम करते हैं, इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
द केरला स्टोरी की अभिनेत्री के पिता से किराए पर ली थी कोठी
जिस कोठी में जुआ खेला जा रहा था वह कोठी द केरला स्टोरी की अभिनेत्री सोनिया बालानी की है, उनके पिता रमेश बालानी से किराए पर कोठी ली थी, जिस कोठी में जुआ पकड़ा गया है उसके बगल में ही रमेश बालानी कोठी में किराए पर रहते हैं।