Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Tax of Rs 500 on every show of the film in Agra. Cinema operators protest after receiving recovery notice…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Tax of Rs 500 on every show of the film in Agra. Cinema operators protest after receiving recovery notice…#agranews

177

आगरालीक्स….आगरा में फिल्म के हर शो पर 500 रुपये टैक्स. नगर निगम ने बढ़े टैक्स के साथ रिकवरी नोटिस भी भेजा. संचालक बोले—बंद हो जाएंगे सभी सिनेमाघर, ये मांग की…

आगरा में फिल्म के हर शो पर अब सिनेमाघर मालिकों को 500 रुपये टैक्स देना होगा. आगरा नगर निगम ने नई दरें लागू कर दी हैं और अक्टूबर 2023 से इसे प्रभावी करते हुए रिकवरी के नोटिस भी सिनेमाघर संचालकों को भेज दिए हैं. इसमें सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों शामिल हैं. अब तक सिनेमाघर मालिकों को प्रति शो 20 रुपये देना होता था लेकिन लेकिन सहायक नगर आयुक्त डॉ. अश्वनी कुमार द्वारा सिनेमाघर संचालकों को अक्टूबर 2023 से प्रति शो 500 रुपये जमा करने का रिकवरी नोटिस जारी किया गया है.

सिनेमाघर संचालकों का विरोध
नगर निगम द्वारा की गई इस वृद्धि के​ विरोध में अब सिनेमाघर संचालक भी उतर आए हैं. आज उन्होंने नगर निगम जाकर मेयर हेमलता दिवाकर से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई. आगरा सिनेमा एग्जीबिटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गर्ग का कहना है कि शो टैक्स की वृद्धि को रोका जाय जिससे सिनेमा व्यवसाय सुचारु रुप से कार्यरत रहे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिनेमाघरो को पुनः जीवित करने के लिये विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई तथा 40% मनोरंजन कर के स्थान पर 18% व 12% जीएसटी दिनांक 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया जबकि नगर निगम द्वारा इस तरफ ध्यान ना देकर सिनेमा शो टैक्स मे 2400% तक की वृद्धि की जा रही है. इस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन योजना असफल हो जायेगी तथा सिनेमा बन्द हो जायेंगे तथा इस योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि आगरा शहर में करीब 36 सिनेमाघर थे जो कि घटकर अब 12 रह गये हैं, यदि ये शो टैक्स लागू कर दिया गया तो ये 12 सिनेमाघर भी अपने आप ही बंद हो जाएंगे. एसोसिएशन ने मांग की है कि शो टैक्स में वृद्धि न की जाय और अगर करनी ही है तो रु 20/ के स्थान पर ₹30/- सिंगल स्क्रीन के एवं ₹50 मल्टीप्लेक्स के कर दिया जाये जिससे सिनेमा घर लिप्त होने से बच जाये.

नोटिस निरस्त करने की मांग
आगरा सिनेमा एग्जीबिटर्स एसोसियेशन ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से शौ टैक्स वृद्धि के साथ जारी किए गए नोटिस को निरस्त करने की मांग की है. एसोसिएशन ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 में इसी तरीके से शो टैक्स सिनेमा/मल्टीप्लेक्स पर टैक्स बढ़ाया गया था, जो की सिनेमा/मल्टीप्लेक्स स्वामियों के आपत्ति के बाद वृद्धि वापस ली गयी थी. अब फिर से सिनेमा/मल्टीप्लेक्स बिना स्वामियों की सलाह के बढ़ाया जाना अनुचित है तथा इससे वित्तीय भार सिनेमा/मल्टीप्लेक्स पर पड़ेगा, जो की न्याय सांगत नहीं है. एसोसिएशन ने ये भी कहा है कि सिनेमा/मल्टीप्लेक्स स्वामियों से विचार विमर्श के बाद ही कोई वृद्धि की जाये, तब तक उक्त सभी नोटिस निरस्त करने का कष्ट करें.

आगरा से बड़े महानगर लखनऊ, कानपुर में शो टैक्स कम
नगर निगम में की गई मुलाकात में सिनेमाघर श्री टॉकीज के संचालक निमित अग्रवाल का कहना है कि आगरा से बड़े दो महानगर लखनऊ और कानपुर हैं लेकिन लखनऊ में सिंगल स्क्रीन के शो पर 50 रुपये लिए जा रहे हैं तो वहीं कानपुर में 40 रुपये. आगरा इन दो महानगरों की अपेक्षा छोटा है लेकिन यहां शो टैक्स में इतनी बड़ी वृद्धि समझ से परे है. रिकवरी नोटिस को तत्काल निरस्त किया जाए और शो टैक्स वृद्धि को रोका जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!