आगरालीक्स…आगरा में बारिश के आसार. दो दिन हो सकती है बूंदाबांदी. मौसम विभाग ने जताए आसार. जानें आज का तापमान
आगरा में दिन में निकल रही धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है लेकिन आज सुबह से बादलों का आवागमन भी लगा रहा. इसके कारण तापमान में भी कुछ कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है. बूंदाबांदी हो सकती है. इससे तापमान में तो कोई खासा असर नहीं पड़ेगा लेकिन ठंडी हवाएं जरूर प्रभावित करेंगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/02/24) 23.7
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/02/24) 7.3
Departure from Normal(oC) -3