Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Crocodile reached near houses, Wildlife SOS and Forest Department did rescue…#agranews
टॉप न्यूज़फिरोजाबाद

Agra News: Crocodile reached near houses, Wildlife SOS and Forest Department did rescue…#agranews

252

आगरालीक्स…अपने घरों के पास लोगों ने मगरमच्छ को घूमते देखा तो उड़ गए होश. फिर ऐसे किया गया इसे रेस्क्यू…

वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने फिरोजाबाद के जसराना रेंज स्थित पलिया दोयम गांव से छह फुट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ कर स्थानांतरित किया। वन विभाग के साथ निर्बाध रूप से कार्यरत, एनजीओ की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने मगरमच्छ के सुरक्षित बचाव और पुनर्वास को सुनिश्चित किया। बचाव अभियान तब शुरू हुआ जब ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक मगरमच्छ को देखा और तुरंत निकट के वन विभाग को सतर्क कर दिया। मगरमच्छ गांव के तालाब से भटक कर सड़क पर आ गया था. तात्कालिकता को समझते हुए, वन विभाग ने वाइल्डलाइफ एसओएस को इसकी सूचना दी। एनजीओ की बचाव टीम तुरंत तैयार हुई और स्थान पर पहुची।

घटनास्थल पर पहुंचने पर रैपिड रिस्पांस यूनिट को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। वन विभाग की टीम भीड़ को नियंत्रित करने में लग गई जिसके बाद पिंजरे का उपयोग करके मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। मगरमच्छ का स्वास्थ्य आंकलन करने के लिए साइट पर चिकित्सा परीक्षण किया गया और स्वस्थ पाए जाने पर, उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। आशीष कुमार, वनक्षेत्राधिकारी, जसराना ने कहा, “यह बचाव अभियान दर्शाता है कि वन्यजीवों के आपात स्थिति में फसने पर तुरंत प्रतिक्रिया देना कितना महत्वपूर्ण है। संकटग्रस्त मगरमच्छ को सहायता प्रदान करने में टीम की सफलता वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग के समन्वित संचालन को दर्शाता है।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने बताया, “वाइल्डलाइफ एसओएस नियमित रूप से विभिन्न जागरूकता अभियानों में शामिल होता है, जो स्थानीय समुदाय को वन्यजीवों के साथ सद्भाव रूप से रहने को प्रेरित करते हैं। ऐसे सफल मगरमच्छ रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय लोगों और निवासी ग्रामीणों की इस तरह के कार्यों के महत्व के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा, “बचाव प्रयास की सफलता मनुष्यों और मगरमच्छों के बीच संघर्ष को कम करने में त्वरित भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालती है। हमारा लक्ष्य ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई करके इन अविश्वसनीय सरीसृपों के प्राकृतिक आवासों के साथ-साथ आस-पास के समुदायों की सुरक्षा करना है।

मगर क्रोकोडाइल जिसे मार्श क्रोकोडाइल के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप, श्रीलंका, बर्मा, पाकिस्तान और ईरान के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। यह आमतौर पर मीठे पानी जैसे नदी, झील, पहाड़ी झरने, तालाब और मानव निर्मित जलाशयों में पाया जाता है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षित है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: After a day of intense sunshine in Agra, the weather changed as evening set in; rain is likely…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप के बाद शाम होने के बाद...

फिरोजाबाद

Agra Live News: Bodies of a couple found in the canal; their hands were tied together with the same dupatta…#agranews

फिरोजाबादलीक्स…नहर में मिले प्रेमी—प्रेमिका के शव. दोनों के हाथ एक ही दुपट्टे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 10 Vegetarian Foods Rich in Protein: Dietitian’s Recommendations

आगरालीक्स…आगरा में वेजिटेरियंस की सबसे बड़ी चिंता है कि शरीर को प्रोटीन...

error: Content is protected !!