आगरालीक्स ….आगरा के नवीन जैन भाजपा से राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में सबसे अमीर हैं, 409 करोड़ की संपत्ति है। एक मुकदमा और बेबले स्काॅट रिवाॅल्वर। 2017 में मेयर के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 409 करोड़ रुपये दिखाई थी।
आगरा में नवीन जैन ने जब मेयर पद के लिए नामांकन किया था तब उन्होंने अपनी संपत्ति 409 करोड़ दिखाई थी, गुरुवार को उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इसमें उनकी संपत्ति 441 करोड़ रुपये है।
पूर्व मेयर पर 387 करोड़ रुपये की संपत्ति, पत्नी पर कीमती ज्वैलरी
खुद पूर्व मेयर नवीन जैन पर ही 387 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें नकदी के साथ ही शेयर, डिबेंचर, बीमा, आभूषण और पीपीएफ में निवेश हैं। उनकी पत्नी पर कीमती ज्वैलरी है, आठ करोड़ की ज्वैलरी पत्नी पर है।
एक मुकदमा भी
नवीन जैन पर एक राजनैतिक मुकदमा भी है। एक प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में थाना हरीपर्वत में मुकमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही बेबले स्काॅट रिवाल्वर है।
ये है संपत्ति
नकदी, शेयर, डिबेंचर, बीमा, आभूषण, पीपीएफ, असलाह 386 करोड़ रुपये
भूमि, प्लाट 19 करोड़ 99 लाख रुपये
पत्नी के पास नकदी, डिबेंचर बीमा 16 करोड़ रुपये
सुयुक्त परिवार खाते में संपत्तियों का बाजार मूल्य 2.29 करोड़ रुपये है
सरकारी देनदारी स्वयं पर 34.86 लाख रुपये है
पत्नी पर देनदारी 13640 रुपये है