आगरालीक्स… आगरा में पुलिस आयुक्त ने नई व्यवस्था की है, अब महिला थाने में किसी भी थाना क्षेत्र केे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज हो सकेंगे।
आगरा के महिला थाने में अभी तक घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई होती थी। दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज कराने के लिए पीड़ितों को संबंधित थाने में भेज दिया जाता था।
मगर, अब नई व्यवस्था की गई है। एसीपी अबीर अहमद का कहना है कि महिला थाने में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के साथ ही दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामलों में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता के साथ घटना किसी भी थाना क्षेत्र में हुई हो, महिला थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।