आगरालीक्स…आगरा के एसएन में दिल्ली जैसे अस्पतालों की सुविधा. 200 करोड़ में बनी नई सुपर विंग में पहला मरीज भर्ती. जानें क्या—क्या मिलेंगी सुविधाएं
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब दिल्ली जैसे अस्पतालों की सुविधा मिलेगी. 200 करोड़ रुपये में तैयार हुई नई सुपर स्पेशलिटी विंग में आज पहला मरीज भर्ती किया गया है. इससे पहले यहां पर ओपीडी ही संचालित थी लेकिन अब इस नई सुपर स्पेशलिटी विंग में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं.
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में हृदय रोग, पेट संबंधी बीमारी और न्यूरोलॉजी के मरीज भर्ती किए जाएंगे इसके लिए 60 बैड तैयार कराए गए हैं और 28 बैड आईसीयू में है. सोमवार को मेडिसिन विभाग के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती मरीज को सुपर स्पेशलिटी विंग में भर्ती कराया गया है. अभी यहां सीधे मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे. पहले मरीजों को विभागों में भर्ती किया जाएगा जिसके बाद उन्हें सुपर स्पेशलिटी विंग में रैफर किया जाएगा.
मरीज का उपचार मेडिसिन विभाग में डॉक्टर आशीष गौतम द्वारा किया जा रहा किया जा रहा था, मरीज सर में दर्द ,उल्टी एवं आंखों से साफ दिखाई नहीं देने की शिकायत लेकर मेडिसिन की ओपीडी में आयी थी।
जांचों के बाद पता चला कि मरीज को दिमाग में TB है ।
आज मरीज को मेडिसिन विभाग से सुपर स्पेशलिटी विंग में रेफर कर दिया गया और अब मरीज का न्यूरोलॉजी विभाग के आचार्य डॉक्टर पीके महेश्वरी द्वारा इलाज किया जा रहा है ।
प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि न्यूरोलाजी विभाग में 20, कार्डियोलॉजी विभाग में 20, एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 20 मरीज़ों की सुपर स्पेशलिटी विंग में भर्ती की व्यवस्था है ।
आगरा एवं आसपास के मरीजों को सुपर स्पेशलिटी विंग में उच्च स्तरीय सुपर स्पेशलिस्ट द्वारा इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है ।