आगरालीक्स…एंथिला अपार्टमेंट में मृत मिली महिला की हत्या के आरोप में एडीए कर्मचारी ने किया समर्पण…जानें पूरा मामला
शहर की हाई प्रोफाइल सोसाइटी एंथिला अपार्टमेंट के एक कमरे में मृत मिली महिला की हत्या के आरोप में उसके पति ने आज कोर्ट में समर्पण कर दिया है. महिला के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है.
बता दें कि एक सप्ताह पहले 12 फरवरी को आवास विकास स्थित एंथिला अपार्टमेंट में एडीए कर्मचारी संतोष श्रीवास्तव की पत्नी पूजा आठवें तल स्थित अपने फ्लैट में मृत मिली थी. पूजा और संतोष दोनों ही मूकबधिर हैं. पूजा के परिजनों का आरापे था कि पति संतोष के अन्य महिला से संंबंध थे. पूजा के विरोध करने पर वह उससे मारपीट करता था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा की मौत का कारण पता नहीं चलने पर उसका विसरा फोरेंसिक लैब भेजा गया है.आज मृतक महिला पूजा के पति संतोष ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है. पुलिस उससे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी.