आगरालीक्स….ताजमहल देखने पहुंचे सिंगर जावेद अली. फैंस ने घेरा. ताज महोत्सव में श्रीवल्ली गाने पर जमकर लगाए ठुमके
ताज महोत्सव में संडे नाइट को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने के बाद सिंगर जावेद अली ने आज ताजमहल का दीदार किया. जावेद अली के ताजमहल में पहुंचते ही उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया लेकिन जब तक जावेद अली ताजमहल परिसर में रहे, फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए लगी रही. उन्होंने ताजमहल को खूबसूरत नगीना बताया और डायना बेंचर पर फोटो भी खिंचाई.
इससे पहले संडे नाइट को ताज महोत्व को लेकर शिलपग्राम में आयोजित कार्यक्रम में जावेद अली ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई झूमने को मजबूर हो गया. श्रीवल्ली गाने पर तो जमकर ठुमके लगे.