आगरालीक्स…आगरा में आज दिन में हुआ गर्मी का अहसास. तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुुंचा. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में आज दिन के समय धूप का तेज इतना अधिक था कि गर्मी का अहसास हो गया. पिछले कुछ दिनों से दिन में पड़ रही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. दिन के साथ—साथ रात का तापमान भी बढ़ा है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेलिसयस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं. हालांकि तापमान में स्थिरता बनी रहेगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/02/24) 30.4
Departure from Normal(oC) 3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/02/24) 12.7
Departure from Normal(oC) –