आगरालीक्स …आगरा पुलिस की कार्यशाली में बदलाव आया है, टूरिस्ट और पेशेंट फ्रेंडली आगरा पुलिस ने दो मामलों में सराहनीय कार्य किया।
पहला मामला अमेरिका से आए पर्यटक का है, अमेरिकी पर्यटक ने टूर एजेंसी बुक की थी लेकिन आगरा आने पहुंचने पर अमेरिकी पर्यटक को टूर एजेंसी की सर्विस पसंद नहीं आई। पर्यटक की आगरा पुलिस ने मदद की, टूर एजेंसी के संचालक से बात की गई। उसे पर्यटक को हुई असुविधा के बारे में बताया गया। टूर एजेंसी ने अमेरिकी पर्यटक को उनके द्वारा जमा किए गए 65 हजार रुपये वापस कर दिए।
मरीज का बिल ज्यादा देने पर पहुंच गई पुलिस
दूसरा मामला एक मरीज से जुटा हुआ है। सड़क हादसे में घायल धौलपुर के मरीज को एंबुलेंस चालकों के गिरोह ने सुल्तानगंज की पुलिया के पास एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवक को ज्यादा चोट नहीं आई थी, बुधवार को उसके परिजन आ गए। हाॅस्पिटल ने एक लाख का बिल बना दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, उन्होंने बिल कम कराया और मरीज को डिस्चार्ज कराकर घर भिजवा दिया।