आगरालीक्स… आगरा के ध्रुव जुरैल ने इंग्लैंड के उड़ाए होश पर शतक से चूके। दिग्गजों ने ध्रुव की बल्लेबाजी को सराहा। भारत को तीन सौ के पार पहुंचाया।
ध्रुव 90 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट
भारत और इंग्लैड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पारी 307 रन पर सिमट गई लेकिन भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का शानदार योगदान रहा। वह भारत की ओर से पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने बल्लेबाज भी रहे।
कुलदीप और आकाशदीप के साथ संवारी पारी
भारत की पारी के एक समय में 177 रन पर सात विकेट गिरने के बाद दो सौ रनों तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था, ऐसे समय में ध्रुव जुरैल ने पहले कुलदीप यादव और बाद में आकाशदीप के साथ पारी को संभालते हुए भारत के स्कोर को तीन सौ रनों के पार पहुंचाया। वह 90 रन बनाकर लंच से पहले के ओवर में आउट हो गए। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की लीड मिली।
जो रूट सहित दिग्गजों ने पारी को सराहा
ध्रुव जुरैल की शानदार पारी पर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने भी उनकी पीठ थपथपा कर शाबासी दी। ड्रेसिंग रूम में उनके प्रदर्शन को खड़े होकर सरारा गया।