आगरालीक्स …आगरा में पति के हर रोज मोमोज न लाने से पत्नी हुई नाराज, झगड़ा होने पर मायके पहुंच गई। इस तरह बनी बात।
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में हर रविवार को पति पत्नी के बीच झगड़ा होने पर काउंसिलिंग की जाती है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर एक मामला पहुंचा। युवती मलपुरा क्षेत्र की रहने वाली है उसकी पिनाहट क्षे़त्र के रहने वाले युवक से शादी हुई। आठ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
मोमोज न लगाने पर हुआ झगड़ा
युवती का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद है उसने यह बात अपने पति को भी बता दी थी। कहा था कि हर रोज उसके लिए मोमोज लेकर आए लेकिन वह मोमोज लेकर नहीं आता है। इसके चलते झगड़ा हो गया। पति का कहना है कि कई बार वह भूल जाता है इसलिए मोमोज लेकर नहीं आया।
पति ने कहा हर रोज लेकर आउंगा मोमोज
इस मामले में काउंसिलिंग में पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी के लिए हर रोज मोमोज लेकर आएगा, इसके बाद दोनों के बीच समझौता हुआ।