आगरालीक्स…आगरा में युवक का शव नहर में उतराता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस. नहीं हो सकी शिनाख्त
आगरा के रोहता नहर में आज सुबह लोगों ने एक युवक का शव उतराता हुआ देखा. शव मिलने की जानकारी पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. शव को नहर से बाहर निकाला गया. आसपास पूछताछ की गई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
रोहता नहर का मामला
घटना थाना मलपुरा के जखोदा गांव स्थित रोहता नहर की है. आज सुबह कुछ लोग नहर के पास से गुजर रहे थे कि तभी उनकी नजर नहर में एक युवक के शव पर पड़ी. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. मृतक की उम्र 40 साल के आसपास बताई गई है. आसपास के गांवों, चौकियों में फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.