आगरालीक्स…मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन. आगरा भी आ चुके हैं…’चिट्ठी आई है…’से मिली थी पहचान
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया है. वह 72 साल के थे. उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. बताया जाता है कि गजल गायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. पंकज उधास को बड़ी पहचान ‘नाम’ फिल्म की गजल ‘चिट्ठी आई है…’ से मिली थी. पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था. उनकी मां जीतूबेन को गानों का बहुत शौक था. यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ रहा.
पिछले साल आए थे आगरा
पंकज उधास आगरा भी आ चुके थे. वे 2022 में शिल्पग्राम में लगे हुनर हाट प्रोग्राम में शामिल होने आए थे. यहां उनकी ओर से गजल का आयोजन किया गया था. उन्होंने ऐसे सुर बांधे थे कि लोग झूम उठे थे.