आगरालीक्स…आगरा में छोटे—छोटे बच्चों के लिए मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी. केजी के बच्चों को हैट लगाकर दिया गया सर्टिफिकेट…डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल किंडर चैम्प्स में हुआ आयोजन
डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल किंडर चैम्प्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन सिकंदरा आगरा स्थित डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में केजी के छात्रों ने कक्षा 1 में प्रवेश किया। इस अवसर पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्री प्राइमरी शाखा किंडर चैम्प्स द्वारा ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गयी। जिसमें केजी के छात्रों को हैट लगाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर कक्षा 1 में प्रोन्नत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह एवं स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सीबी जदली ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पपश्चात् प्ले ग्रुप से केजी के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम केजी के नन्हें मुन्ने छात्रों द्वारा समूह गायन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् कक्षा-1 के नौनिहालों द्वारा बड़ा ही सुंदर डांस किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा ।
अन्य कार्यक्रमों में अंग्रेजी कैरोल्स पर आधारित नृत्य, कविताऐं, नाट्य, किंडरगार्टेन का परिचय आदि रहे। तत्पश्चात केजी के छात्रों कार्तिक प्रकाश व शनाया शर्मा को चेयरपर्सन शाइनिंग स्टार अवार्ड तथा मो. शाह व आयत को प्रिंसिपल एप्रीशियेसन अवार्ड से सम्मानित करके कक्षा 1 में प्रवेश देने की प्रक्रिया का आरम्भ हुआ। समस्त छात्रों को मंच पर आमंत्रित कर पारम्परिक तरीके से हैट पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रेजुएट की उपाधि दी गयी ।
डा. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने सभी छात्रों को कक्षा 1 में प्रवेश होने पर शुभकामनाऐं दीं तथा उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। साथ ही अभिभावकों को संबोधित करते हुए कुछ महत्वपूर्ण पेरेंटिंग टिप्स भी दिये। प्रधानाचार्य डा. सीबी जदली ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ग्रेजुएशन सेरेमनी के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया है कि वह अब शिक्षा के अगले स्तर में प्रवेश कर चुके हैं एवं उन्हें बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर एवं अपने परिवार का नाम रोशन करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीन एकेडमिक्स श्री एच एल गुप्ता, किंडर चैंप की कॉर्डिनेटर दीपा शर्मा, किंजल जैन, रिंपी कक्कड, चरनजीत कौर जान्या जयसिंघानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।