Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Counseling was done for 221 families who did not get vaccinated in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Counseling was done for 221 families who did not get vaccinated in Agra…#agranews

136

आगरालीक्स…आगरा में टीकाकरण न कराने वाले 221 परिवारों की काउंसलिंग की गई. टीकाकरण के फायदे बताए और फिर किया टीकाकरण. आप भी जानें

नियमित टीकाकरण बच्चों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा के लिए सबसे प्रभावी और किफायती तरीकों में से एक है, समय से शिशुओं का टीकाकरण कराने पर वह गंभीर रोगों से बच सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण किया जाता है। लेकिन कुछ परिवार नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन होते हैं, वह भय व भ्रांतियों के कारण बच्चों का टीकाकरण करवाने से मना करते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे 221 उदासीन परिवारों के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जो परिवार नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन होते हैं, विभाग द्वारा ऐसे परिवारों की लगातार काउंसलिंग करके उन्हें टीकाकरण के फायदों से अवगत कराया जाता है, जो लोग मान जाते हैं, इसके बाद इन परिवारों के बच्चों को टीका लगाया जाता है। सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को टीकाकरण के लिए जागरुक कर शत-प्रतिशत लाभ जन समुदाय को दिलाना ही प्राथमिकता है। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता हैँ जैसे डिप्थीरिया एक संक्रामक रोग है।

यह रोग कोराइन बैक्टीरियम डिप्थीरिया के कारण होता है जो गले और ऊपरी वायुमार्ग को संक्रमित करता है तथा टॉक्सिन एवं अन्य अंगों को प्रभावित करता है। दूसरे प्रकार का डिप्थीरिया गले और कभी-कभी टॉन्सिल को प्रभावित करता है। डिप्थीरिया के खिलाफ टीकाकरण से होने वाली मृत्यु दर कम हुई है। अपने बच्चे को सरकारी अस्पताल में डिप्थीरिया का टीका जरूर लगवाएं। यह निःशुल्क लगाया जाता है। टीकाकरण अभियान सभी की सहभागिता से ही सफल हो सकता है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन (डीआईओ) ने बताया कि टिटनेस बैक्टीरिया की वजह से होता है, जो शरीर के अन्दर त्वचा पर पडे दरार के माध्यम से प्रवेश करते है और एक विष उत्पन्न करते है जो तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण करता है। इससे शरीर मे दर्दनाक कसाव और जबड़ो मे जडाव पैदा होता है, जिससे संक्रमित व्यक्ति उसका/उनका मुँह नही खोल सकता या निगल सकता है। जब टिटनेस सांस लेने में मदद करने वाली मांसपेशियों को प्रभावित करता है, तब रोगी तुरुन्त ही मर भी सकता है।

डीआईओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण से वंचित वैब (वैक्सीन अवॉइडेंस बिहैवियर) झिझक /उदासीन परिवारों को मोबिलाइज कर टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग सभी की सहभागिता से ही सफल हो सकता है। आशा और एएनएम छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करने के बाद ई कवच पोर्टल पर अपडेट कर रही हैं। टीकाकरण होने के बाद भी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जा ही हैं। डीआईओ ने बताया कि इस दौरान यूपीएचसी जगदीशपुरा, नगला बूढ़ी, सिकंदरा, हरीपर्वत ईस्ट, मंटोला, ताजगंज, जमुनापार, नरायच, इस्लाम नगर, शाहगंज फर्स्ट, शाहगंज द्वितीय क्षेत्र के परिवारों में यह सफलता हासिल हुई है। इस गतिविधि यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर, डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, एमओआईसी डॉ. आरएस लकरा, डॉ. गायत्री, डॉ. राहुल सारस्वत, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. अरुक्षिका यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

आगरा

Agra Live News: A grand play based on the life of Dr. Hedgewar will be staged at Sursadan in Agra on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…संडे को आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार के ऊपर महानाट्य....

आगरा

Agra Live News: Students of Dr. MPS Group of Institutions performed a flash mob dance 2.0 at Cosmos Mall…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कॉसमॉस मॉल में अचानक बजा सायरन और फ्लैश मॉब डान्स...

error: Content is protected !!