आगरालीक्स…आगरा में सेना को सप्लाई होने वाली दवाओं की बिक्री करने पर औषधि विभाग के ताबड़तोड़ छापे, दो दुकानों से लिए गए सैंपल, चार दुकानें मिली बंद।
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने सेना की दवाओं को बाजार में बेचने वाले गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद छह थोक दवा कारोबारियों के नाम बताए थे। आगरा, मथुरा और मैनपुरी के ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने फव्वारा दवा बाजार में छापा मारा। ब्रजवासी मेडिक स्टोर फव्वारा बाजार से सेरोफ्लो और पेंटापेराजोल इंजेक्शन के सैंपल लिए गए हैं। जबकि दूसरी टीम ने बंसल मेडिकल स्टोर से डायनापार एक्यू, सेरोफ्लो और एजिथ्राल 500 के सैंपल लिए। दवाओं के स्टॉक में भी गड़बड़ी मिली है।
चार थोक दवा की दुकानें मिली बंद
फव्वारा दवा बाजार से बड़े स्तर पर कई राज्यों में अवैध दवाओं की सप्लाई की जाती है। औषधि विभाग के छापे के दौरान ब्रजवासी मेडिकल स्टोर अनीता गर्ग संचालिका हैं उनके पति प्रदीप मिले, इन्हेलर की दवा सेरोफ्लो और एसिडिटी के इंजेक्शन कलकत्ता ड्रग हाउस, अर्श फार्मा, कनिष्क मेडिको एंड सर्जिकल और मां चामुंडा मेडिकल स्टोर बंद मिले। इन सभी को नोटिस दिए जाएंगे। जिन दवाओं के सैंपल लिए गए हैं उनके बिल भी मांगे गए हैं। अभी जांच जारी रहेगी।
करोड़ों की अवैध दवाओं की बिक्री
आगरा की दवा मंडी से बांग्लादेश सहित कई राज्यों में करोड़ों की अवैध दवाओं की सप्लाई की जाती है। कई बार पंचाब, राजस्थान दिल्ली की टीमें आगरा में छापा मार चुकी हैं और अवैध धंधा करने वालों को अरेस्ट कर चुकी हैं।
