आगरालीक्स ….आगरा में सात मार्च से दिल्ली की तरह से आगरा मेट्रो में आम लोग यात्रा कर सकेंगे, जानें किराया सहित अन्य जानकारी।
आगरा मेट्रो का छह मार्च को कोलकाता से पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल उदघाटन करेंगे, सुबह 10 बजे उदघाटन होगा। इसके बाद अगले दिन यानी सात मार्च से आम लोगों के लिए आगरा मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। छह किलोमीटर में आगरा मेट्रो दौड़ेगी।
10 से 20 रुपये किराया
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से सिकंदरा के बीच में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक आगरा मेट्रो के छह स्टेशन बने हैं। इन छह मेट्रो स्टेशन पर सात मार्च से मेट्रो में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। आगरा मेट्रो के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया 10 रुपये है, इसके बाद 15 रुपये और छह स्टेशन तक जाने का किराया 20 रुपये है।
सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। सुबह छह से रात 210 बजे तक आगरा मेट्रो का संचालन होगा। आगरा मेट्रो से सुबह से रात तक लोग यात्रा कर सकेंगे।
इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट
कैप्टन शुभम गुप्ता
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा किला
मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन