आगरालीक्स… आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम योगी ने कहा होली से पहले आगरा वासियो और आगरा आने वाले पर्यटकों को आगरा मेट्रो की बहुत बहुत बधाई, मेट्रो संचालित शहरों में शामिल हुआ आगरा। यह यूपी का 6 वां शहर है जहां मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है।
ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी ने कोलकाता से आगरा मेट्रो का वर्चुअल शुभारंभ किया, सीएम योगी ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो का शुभारंभ होने के बाद कहा कि 21 दिसंबर को मेट्रो का कार्य शुरू हुआ था, इतने कम समय में उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन ने प्राथमिकता कॉरीडोर के छह स्टेशन तैयार कर दिए हैं। आगरा यूपी का छठवां शहर है जहां मेट्रो चल रही है।
पर्यटक और ब्रजवासियों को मिलेगा लाभ
आगरा मेट्रो के संचालन से ब्रजवासियो और पर्यटकों को लाभ मिलेगा, आगरा को आधुनिक सुविधाओं से लेस करने के लिए मेट्रो जरूरी थी। डबल इंजन सरकार के रूप मे आगरा को पर्यटन के क्षेत्र चाहे एयरपोर्ट हो चाहे मेट्रो हो , देने का काम किया है
आगरा वासियो को होली से पहले मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद .