आगरालीक्स…आगरा में सीवर, जलभराव और जल निकासी को लेकर कॉलोनीवालों ने भैंस के आगे बजाई बीन.
आगरा में एडीए स्वीकृत कॉलोनी नालंदा टाउन के निवासियों ने आज सीवर, जलभराव होने व जलनिकासी न होने की समस्या को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने भैंस के सामने बीन बजाकर अपनी तरह से अनोखा प्रदर्शन किया. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लारवाह रवैये के खिलाफ हम लोगों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि इन स्वीकृत कॉलोनियों में सीवरेज की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे सीवर का पानी खुले में बह रहा है. यहां पर्यावरएण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है. एडीए ने सभी स्वीकृत कॉलोनियों से बाहरी विकास शुल्क तो वसूल लिया है लेकिन सड़कों और जल निकासी एवं सीवर लाइन के लिए कोई पहल नहीं की है.
विरोध करने वालों में केके दीक्षित, राजकुमार शर्मा, जेपी चौहान, हितेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय, रविंद्र राघव, विनोद शर्मा, दवेंद्र सिंह, स्वदेश त्यागी, जगदीश तोमर आदि थे.