Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Agra News: Tourist Facilitation Center started at both the gates of Taj Mahal. 40 new golf carts also given green signal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Tourist Facilitation Center started at both the gates of Taj Mahal. 40 new golf carts also given green signal…#agranews

आगरालीक्स….ताजमहल के दोनों गेटों पर टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर शुरू. जानें इस सेंटर से पर्यटकों को क्या मिलेंगा लाभ. 40 नई गोल्फकार्ट को भी हरी झंडी

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक जीएस धर्मेश, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनीता यादव द्वारा ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एवं पश्चिमी गेट पार्किंग में स्थित ट्यूरिस्ट फैसिलिटेशन सेन्टर टीएफसी का लोकार्पण किया गया। दोनों टीएफसी की लागत लगभग रू. 10-10 लाख है, जिसका व्यय पथकर निधि से करते हुये कार्यदायी संस्था आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कराया गया है। ताजमहल देखने आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत यह संरचना निर्मित की गयी है।

मंडलायुक्त ने बताया कि ताज पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर दो टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है। पहले शिकायत मिलती थी कि जो बाहर से आने वाले पर्यटक हैं आकस्मिक स्थिति में उन्हें पुलिस या मेडिकल इत्यादि सुविधा नहीं मिल पाती थी और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इसका समाधान करते हुए हेल्प डेस्क के रूप में इस सुविधा को शुरू किया गया है जो सिंगल विंडो के रूप में काम करेगी। इस सेंटर के बन जाने से पर्यटकों को भविष्य मे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सहायता/सलाह, पुलिस सेवा, टिकिट वेन्डिंग मशीन व एटीएम मशीन आदि सुविधायें प्राप्त हो सकेगी।

साथ ही पर्यटकों को शिल्पग्राम से ताज पश्चिमी गेट तक निर्वाध आवागमन हेतु आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 40 नये गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाई गई। मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नई 40 गोल्फ कार्ट आने से पर्यटकों की आवागमन सुविधा से, पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा और आगरा की पर्यटन के दृष्टिगत विश्व स्तरीय छवि को बढावा मिलेगा। शिल्पग्राम से संचालित गोल्फ़ कार्ट की संख्या अब 80 हो गयी है। अब पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य द्वार तक पहुंचाने के लिए गोल्फकार्ट का इंतजार नहीं करना होगा। अगर भविष्य में जरूरत पड़ेगी तो गोल्फकार्ट की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। वहीं जो पुरानी गोल्फ कार्ट चल रही है उन्हें उसी वेंडर्स के द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। ताकि किसी भी गोल्फ़कार्ट के खराब होने या किसी अन्य कारण से संचालन बंद होने की समस्या न हो।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!