Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra Lok Sabha Election: Agra’s first MP Seth Achal Singh, won five consecutive times, know about them…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Agra Lok Sabha Election: Agra’s first MP Seth Achal Singh, won five consecutive times, know about them…#agranews

322

आगरालीक्स… आगरा संसदीय सीट का 73 साल का इतिहास काफी रोचक। आगरा के पहले सांसद सेठ अचल सिंह लगातार पांच बार चुने गए। जानें किससे हुई भिड़ंत..

पहला चुनाव 1951 सेठजी की टक्कर केडी पालीवाल से
आगरा संसदीय सीट का पहला चुनाव 1951 में हुआ, जिसमें सेठ अचल सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे, उनके मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कृष्ण दत्त पालीवाल चुनाव मैदान में उतरे। सेठ अचल सिंह को 102181 मत मिले, जबकि पालीवाल 45882 मत ही प्राप्त कर सके।

दूसरे चुनाव में कृष्णदत्त पालीवाल ने ही दी टक्कर
वर्ष 1957 के चुनाव में कांग्रेस से सेठ अचल सिंह चुनाव मैदान में उतरे तो श्रीकृष्ण दत्त पालीवाल ने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्हें कड़ी टक्कर दी।

1962 के चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी से रही टक्कर
वर्ष 1962 के चुनाव में सेठ अचल सिंह का मुकाबला आरपीआई के हाजी हैदरबख्स से हुआ। सेठ अचल सिंह को 1.28 लाख वोट और हैदरबख्श को 74 हजार वोट मिले।

अचल को नहीं हिला सके हीरोरानी और सिंघल भी
वर्ष 1967 के चुनाव में सेठ अचल सिंह इस बार बीजेएस प्रत्याशी हीरोरानी को हराकर विजयी हुए। अचल सिंह को 95828 और रैनी को 68095 मत प्राप्त हुए। आगरा के संसदीय चुनाव 1971 के आते-आते स्थितियां काफी बदल चुकी थीं। कांग्रेस के प्रभाव से हटकर अन्य राजनीतिक दल अपनी अलग पहचान बनाने लगे थे। इ स पर सेठ अचल सिंह फिर कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में उतरे और उनका मुकाबला बीकेडी के बाबू लाल सिंघल से हुआ, जीत फिर सेठजी की हुई, उन्हें 1,60242 वोट मिले तो सिंघल को 47181 मत ही प्राप्त कर सके।

सेठ अचल सिंह एक परिचय
सेठ अचल सिंह पांच मई 1895 को सेठ प्रीतम मल के घर जन्मे थे। 1918 से 1977 तक सक्रिय राजनीति में रहे।

कांग्रेस का चुनाव चिह्न दो बैलों की जोड़ी
कांग्रेस ने अपना पहला चुनाव चिह्न हल जोतते दो बैलों की जोड़ी को रखा था और यह चुनाव चिह्न कई संसदीय चुनावों तक रहा। बाद में कांग्रेस का विभाजन होने पर गाय-बझड़ा और कांग्रेस आई बनने के बाद हाथ चुनाव चिह्न हुए।

नुक्कड सभाएं, जनसंपर्क ही प्रचार, जवाहर पुल बनवाया
चुनाव के दौरान उस समय बड़ी रैलियां और रोड शो नहीं हुआ करते थे, जमाना सिर्फ प्रचार और नुक्कड़ सभाओं का था, जिसके जरिये ही उन्होंने सफलता हासिल की। उन्होंने आगरा में यमुना नदी पर जवाहर पुल का भी निर्माण करवाया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!